दुल्हन का मेकअप केसे करते हैं dulhan ka makeup kaise karte hain नमस्ते दोस्तो आज हम दुल्हन का मेकअप केसे करते है यह सीखेगे विवाह के दिन मेकअप आरम्भ करने से पूर्ण साड़ी के साथ का ब्लाउज, पेटीकोट पहन ले। ये खराब न होने पाए इसके लिए ऊपर से हाउस कोट पहनना सही रहेगा। सबसे पहले उबटन लगा कर नहा ले। नहाने के पानी में कुछ परफ्युम की बुदे डालने से पूर्ण संपूर्ण शरीर सुगंधित हो उठेगा। त्वचा को मुलायम तोलिये से पोछकर टेलकम पाउडर लगाएं। इससे पसीना नहीं आयेगा। इसके बाद फाउंडेशन को गर्दन से ऊपर की ओर लगाना शुरू करे। फाउंडेशन को बालो, कानों और माथे की रेेेखा तक लगाये। अब गालों के ऊपरी भाग पर ब्रश द्वारा रूज लगाकर धीरे - धीरे नीचे की ओर मलना चाहिए। रूज लगाने के पश्चात् चेहरे पर फेस पाउडर लगना चाहिए। यदि अपनी भोहें हल्की है तो इन्हे आइब्रो पैंसिल द्वारा गहरा कर ले। पलकों के साथ - साथ बारीक ब्रश द्वारा आइलाइनर लगाए। बाद में दुल्हन के वस्त्रों के अनुसार पलको पर आइशैडो जचता है। इसके अतिरिक्त हरा और सुनहरा आइशैडो भी लगा सकते हैं। होठो...